सरायकेला खरसावां: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीसी ने आज सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सरायकेला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में अस्पताल में रोस्टरवार चिकित्स्कों की उपलब्धता,जांच घर, फार्मेसी, ऑपरेशन कक्ष, मेडिसिन वार्ड, आईसीयू वार्ड, ब्लड बैंक, ओपीडी और अन्य विभागों का जायजा लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।




