झारखण्ड में जल जीवन मिशन को लेकर की जा रही गड़बड़ियों से संबंधित विषय को संजय सेठ ने सदन में रखा

0

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज झारखण्ड में जल जीवन मिशन को लेकर की जा रही गड़बड़ियों से संबंधित विषय को रांची सांसद संजय सेठ ने सदन में रखा। तारांकित प्रश्नकाल के दौरान सरकार से इस मुद्दे पर कार्रवाई करने का भी आग्रह किया ताकि झारखण्ड में यह मिशन पूरी तरह से सफल हो सके।इसके जवाब में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि झारखण्ड में जिस अनुपात में हमने संसाधन और राशि माहिया कराई है, उस अनुपात में वहां प्रगति नहीं है। कार्य संतोषजनक नहीं है। हम राज्य सरकार के साथ समन्वय कर रहे हैं और बेहतर कार्य हो; इस पर बात हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here