रांची में बढ़ती नशाखोरी की समस्या को लेकर संजय सेठ ने रांची एसएसपी को पत्र लिखा था. जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा ”मार्च 2023 में ही मैंने रांची में बढ़ती नशाखोरी की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को आगाह किया था। तब रांची पुलिस और सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिणाम हुआ की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती चली गई। आज स्थिति और भी भयावह हो चुकी है। युवाओं का भविष्य और जीवन दांव पर लगा हुआ है।”




