Ranchi : राजधानी के विभिन्न होटलों में सेक्स रैकेट चलाए वाले एनएसयूआई की राष्ट्रीय इकाई में लोकप्रिय छात्र नेता अमरजीत कुमार है जो राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में शामिल हुआ थे।अमरजीत 2013 में एनएसयूआई से जुड़े। संगठन के लिए पूरी ईमादारी से काम को देखते हुए 2015 में एनएसयूआई का जिला महासचिव बनाया गया। सूचना मिलने के बाद रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रांची पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी. सेक्स रैकेट में शामिल तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा. ये युवक एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार है. इसके फोन से लड़कियों की अश्लील तस्वीर सहित कस्टमरों से किए गए चैट पुलिस को मिले हैं. साथ ही पुलिस को छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं. होटल में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में होटल के मलिक मनसून पॉल को भी गिरफ्तार किया गया है. सेक्स रैकेट के लिए बंगाल से लड़कियां लाते थे और कस्टमर के डिमांड पर होटल में पहुंचा दिया करते थे.सेक्स रैकेट चलाने वाले पहले से होटल का कमरा बुक करवा कर रखते थे, इसके बाद जिन कस्टमरों को लड़कियों की जरूरत होती थी, उन तक लड़कियां भेजने का काम अमरजीत करता था. पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिस पर कार्रवाई चल रही है. पुलिस को कई सफेदपोशों ने अमरजीत को छुड़वाने के लिए पैरवी की, लेकिन पुलिस की कड़ी कार्रवाई और रांची के सीनियर एसपी के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया|



