रांची: रांची में छठ पर्व को लेकर 15 और 16 नवंबर 2026 को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। छोटे मालवाहक वाहनों पर भी 15 नवंबर को दोपहर 2 से रात 8 बजे तक रोक रहेगी।15 नवंबर को कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इनमें बड़ा तालाब, हटिया तालाब, कांके डैम और धुर्वा डैम जाने वाले मार्ग शामिल हैं। चांदनी चौक से राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन भी शाम 3 से रात 8 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हटिया तालाब, कांके डैम, शालीमार बाजार और अन्य छठ घाटों के आसपास पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने जरूरत के अनुसार अन्य मार्गों को भी डायवर्ट करने की बात कही है।
इससे पहले 14 नवंबर 2026 को मिसिर गोन्दा, कांके रोड स्थित जतरा टांड़ में बारह पहड़ा जतरा पूजा महोत्सव के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
- समय: दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक।
- राम मंदिर चौक से जोड़ा पुल तक ऑटो, टोटो और सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- आवश्यकतानुसार चारपहिया वाहनों का प्रवेश भी रोका जा सकता है।
- कांके रिंग रोड से शहर आने वाले वाहन बोड़ेया रोड–अंतु चौक–करमटोली चौक होकर जाएंगे।
- कांके रिंग रोड जाने वाले वाहन भी करमटोली चौक–अंतु चौक–बोड़ेया रोड का इस्तेमाल करेंगे।
- जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों को भी डायवर्ट किया जा सकता है।




