बरियातू रोड में स्थित DAV स्कूल के सामने मंदिर में प्रतिमा को खंडित की जाने पर संजय सेठ”दोषियों के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो”

0

रांची के बरियातू रोड में स्थित DAV स्कूल के सामने मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर से भगवान के मुकुट समेत कई सामान की चोरी की है. चोरी के दौरान चोरों ने भगवान की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त किया है. मामले में घटना स्थल पर सांसद संजय सेठ पहुंचे और पूरी वस्तुस्थिति से अवगत हुए साथ ही मंदिर परिसर में लोगों के साथ वार्ता की।मौके पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने बातचीत की।सांसद ने कहा आज एक बार फिर राँची शहर की शांति व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश की गई। मंदिर में प्रतिमा को खंडित कर, अन्य घृणित कृत्य किए गए। उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस मंदिर में हुई घटना के दोषियों के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो। खंडित प्रतिमा का निर्माण कर, प्राण प्रतिष्ठा की जाए। सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here