हजारीबाग : झील परिसर स्थित ओपन एम्फी थियेटर का उद्घाटन आज उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, सदर एसडीओ, एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के साथ डीसी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ दीपप्रज्वलन के साथ किया। इस दौरान दर्शकों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया.लाइव म्यूजिक बैंड, सामाजिक कुरीतियों पर नाट्य मंचन, सड़क सुरक्षा पर आधारित जागरुकता अभियान का प्रदर्शन आदि किया गया।युवा वर्ग को एक ऐसा सार्वजनिक मंच प्रदान करना प्रशासन की सोच थी जो साकार हुई है। आप सभी जिलेवासियों से अपील है कि, इस धरोहर को बचा कर सुरक्षित रखें।



