मलेशिया में संजय सेठ: आ’तंकवाद जैसे विषय पर भारत जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है

0
Sanjay Seth

Ranchi : कुआलालंपुर (मलेशिया) में आज केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ ने भारतवंशियों के साथ संवाद किया। अपने देश से इतनी दूर भारतवंशियों से मिलकर जो आत्मिक अनुभूति होती है, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। इस क्रम में संजय सेठ ने इन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत से रूबरू कराया।संजय सेठ ने उन्हें बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में नया भारत हर क्षेत्र में तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है। यह खुशी है कि दुनिया भर के भारतवंशी भारत को पूर्ण समर्थन कर रहे हैं। यह भारतवंशियों की विशेषता है कि वह जिस देश में रहते हैं, उस देश के लिए कर्तव्यों का निर्वहन समर्पित हो कर करते हैं।इस संवाद कार्यक्रम में भारतवंशियों से कई विषयों पर परिचर्चा किया। उनके सुझाव भी लिया। भारत के विकास में उनकी भूमिका से भी उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर मलेशिया में भारत के राजदूत श्री बी० एन० रेड्डी, कई वरिष्ठ अधिकारी और 26 से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

वर्तमान समय में भारत One Nation One Election की तरफ कदम बढ़ा चुका है ताकि चुनाव के अनावश्यक परेशानियों और संसाधनों की बर्बादी से बचा जा सके। उसका सदुपयोग देश के विकास में हो। Operation Sindoor जैसे अभियान के माध्यम से हमने बता दिया कि आतंकवाद का फन कुचलने के लिए भारत सदैव खड़ा है।आतंकवाद जैसे विषय पर भारत जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है और यह आगे भी जारी रहेगा। मोदी का नया भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति और सभ्यता को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। जहां हम Aatma Nirbhar Bharat और Make In India का मंत्र अपना रहे हैं। पूरी दुनिया को भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here