संजय सेठ: रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक सुनिश्चित करें ताकि आम जनता का आवागमन सुगम हो

0
sanjay seth

Ranchi : आज DISHA समिति, रांची की बैठक सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से जुड़ सकें, इस दिशा में काम करें। ससमय योजनाओं को पूर्ण करें और उपयोगिता प्रमाण पत्र भारत सरकार को भेजें।इसके बाद ही आगे विकास के कार्य हो सकेंगे। इसके अलावा संजय सेठ ने जल जीवन मिशन के प्रति गंभीरता बरतने का निर्देश दिया।संजय सेठ ने कहा यह महत्वाकांक्षी योजना हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए है। धरातल पर इसका कार्यान्वयन सुनिश्चित करें। सभी योजनाएं गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण हों, यह तय करें।संजय सेठ ने NHAI के अधिकारियों से समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं की गति प्रगति की जानकारी लिया।संजय सेठ ने इन्हें निर्देशित किया कि रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक सुनिश्चित करें ताकि आम जनता का आवागमन सुगम हो। अन्य कई योजनाओं की भी समीक्षा कर, आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर खूंटी के सांसद श्री कालीचरण मुंडा, लोहरदगा के सांसद श्री सुखदेव भगत, विधायक श्री नवीन जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, रांची के डीसी श्री मंजुनाथ भंजनत्री, दिशा समिति के सभी सदस्य सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here