राँची : लोअर बाजार थाना अंतर्गत 17.02.2025 को सदर अस्पताल राँची से अज्ञात महिला द्वारा 03 दिन के नवजात शिशु का अपहरण कर लिया गया था .प्राप्त सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल महिला को रांची पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है तथा नवजात शिशु को भी सकुशल बरामद किया गया है।




