Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम 8:00 बजे राँची पहुंचेंगे। शहर में उनके स्वागत की तैयारी चल रही है। अरगोड़ा चौक पर उनका स्वागत भव्य रूप से हो, इसे लेकर संसद संजय सेठ ने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और विचार विमर्श किया। स्वागत की तैयारी और इससे जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।इससे पहले संजय सेठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रदेश कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में शामिल हुए । तैयारी की सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , क्षेत्र संगठन मंत्री नागेंद्र , प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश , राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, महानगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।



