साहिबगंज: विकास मेला- सह- जनता दरबार में सीएम द्वारा करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास ,परिसंपत्तियों का वितरण

0

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज सिमलढाब, बरहेट, साहिबगंज में आयोजित विकास मेला- सह- जनता दरबार में योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया । सीएम ने कहा करोड़ों रुपयों के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोगों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करने का अवसर मिला। इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।आज सिमलडाब पंचायत में सरकार द्वारा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पंचायत में पहले भी हमने आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया था।पूर्व की सरकारों में पहले प्रखण्ड कार्यालय के पदाधिकारी गांव-पंचायत नहीं जाते थे। हमने वह सब व्यवस्था बदली। अब आपके गांव-पंचायत में पदाधिकारी कैंप लगाकर आपको योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहे हैं, आपको हक-अधिकार दे रहे हैं।गरीब लोगों की जेबों से पैसे निकालकर अपने पूंजीपति मित्रों को बांटने का काम करता है विपक्ष। जबकि हम गरीब और जरूरतमंद लोगों को हक-अधिकार देते हैं।इसी से इन्हें दिक्कत है इसलिए हमारे खिलाफ आये दिन यह लोग षड्यंत्र रचते रहते हैं।विपक्ष को डर लगता है कि यह आदिवासी व्यक्ति अगर ऐसे ही झारखण्ड के लोगों को सशक्त करते रहेगा तो इनकी राजनीतिक दुकान जल्द ही बंद हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here