साहिबगंज जिले में साहिबगंज-राजमहल मुख्य पथ पर तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया में स्कार्पियो कार पर बमबारी की गई . इस हमले में पांच लोग घायल हो गए। स्कार्पियो में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हमले के तुरंत बाद ड्राइवर ने गाड़ी तेजी से भगाकर सीधे राजमहल थाने पहुंच गया। जहाना से पुलिस ने तुरंत इन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घायलों में सुबेश मंडल, ड्राइवर सुभाष पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है वहीं घीसू मंडल का इलाज किया जा रहा है. दो अन्य लोगों का निजी संस्थान में इलाज चल रहा है। एक घायल व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वे सभी साहिबगंज से अपने-अपने घरों के लिए निकले थे इस बीच अचानक मसकलैया के सामने पहुंचते ही पहले से घात लगाए बाइक सवार 4-5 की संख्या में अपराधियों ने उनपर बमबाजी करनी शुरू कर दी. सभी के हाथ में हथियार थे और वे उसे लहरा रहे थे.



