साहेबगंज जिले के तीनपहाड़ निवासी मो. फिरदौस अंसारी ने JAC द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 96.80 % अंक के साथ जिला टॉपर बन कर अपने घरवालों का नाम रौशन किया है। फिरदौस के पिता मुरशिद अंसारी बीते 32 वर्षों से तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर में अखबार बेचने का काम करते हैं, जबकि मां रूही परवीन होममेकर हैं। 4 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं फिरदौस, पिता अखबार बेचने के साथ-साथ सिलाई का काम भी करते हैं।




