साहेबगंज पुलिस ने कटिहार के गांजा तस्कर को साहेबगंज से किया गिरफ्तार

0
GANGA TASKARI

झारखण्ड : झारखण्ड साहेबगंज में जहां मुफ़स्सिल थाना की पुलिस टीम ने नशे के सौदागर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा के साथ बिहार के कटिहार ज़िले के एक युवक को गिरफ्तार किया है.पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बिहार के कटिहार ज़िला अंतर्गत अमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा,कसवा टोला निवासी दाऊजी चौधरी अपने घर में साहेबगंज ज़िला में अवैध गांजा की बिक्री करता है.मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया. और छापामारी चालू कर दी गई .और दाऊजी चौधरी को पकड़ा गया .उसके बाद चौधरी की तलासी ली गई तो उसके पास से काला रंग के हाफ पैंट 60पुड़िया गांजा बरामद किया है जिसका वजन115ग्राम निकला.और घर की भी तलाशी ली गई जहा से 410 ग्राम सहित कुल 525ग्राम गांजा बरामद किया है.पुलिस ने गांजा को जप्त किया.और दाऊजी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया .पुलिस ने मुफ़स्सिल थाना में कांड संख्या40/24दर्ज करते हुए गांजा जब्त कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here