गांडेय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई झामुमो की गांडेय प्रत्याशी कल्पना सोरेन

0
kalpna soren

आज गांडेय में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में झामुमो की गांडेय प्रत्याशी कल्पना सोरेन शामिल हुई। कल्पना सोरेन ने कहा आज यहां बारिश हो रही है उसके बावजूद आप डटकर खड़े हैं इसके लिए आप सभी का हार्दिक आभार, धन्यवाद और जोहार।हेमन्त जी झारखण्ड के हक-अधिकारों के लिए काम कर रहे थे, राज्य के लोगों को हक-अधिकार देने के लिए दिन-रात काम कर रहे थे। हेमन्त जी के 4 साल और भाजपा सरकार के 20 साल के कार्यकाल में बहुत बड़ा अंतर है। हेमन्त जी ने अपने कुशल नेतृत्व से राज्य के लोगों के लिए योजनाओं की एक लंबी लकीर खींची। यह सब केंद्र की भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्हें चुनाव से ठीक पहले षड्यंत्रपूर्वक जेल में डाल दिया। इतना डर लग गया तानाशाही ताकतों को झारखण्डी शेर से?केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान पर हमला करने की साजिश रच रही है। उनकी साजिश को वोट की चोट से विफल करने का काम हमें करना है। हमारे देश का संविधान कोई मामूली किताब नहीं है। यह हमारे लोकतंत्र को संरक्षित करने का मजबूत स्तंभ है, हमारे हक-अधिकार को बचाने का शक्तिपुंज है।आज हम सभी के संरक्षण के लिए यह संविधान है इसलिए आप और हम अपनी बात भी रख पा रहे है। इसी को बदलने की साजिश रच रही है भाजपा। ऐसी साजिश रचने वाली तानाशाही ताकतों को जनता द्वारा करारा जवाब दिया जाएगा।मुझे विश्वास है आगामी चुनाव में आप INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीताकर अपने हक-अधिकार की रक्षा अवश्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here