झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और सोरेन परिवार की बहु कल्पना सोरेन 10 मई को साहेबगंज जायेंगे .इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने सीएम चंपाई सोरेन नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने और चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे.सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और लोगों से वोट देने के लिए भी अपील करेंगे.मिली जानकारी के अनुसार सीएम चंपाई सोरेन हेलिकॉप्टर से जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे.




