100 साल के उम्र में अपनी 96 साल की गर्लफ्रेंड के साथ शादी, 2021से डेट कर रहे थे.

0
AMERICA

अमेरिका का रहने वाला एक शख्स 100 साल की उम्र में अपनी 96 साल की गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहा है।शख्स का नाम हेरोल्ड टेरेन्स है और उसकी गर्लफ्रेंड का नाम जीन स्वेरलिन है और वो फ्रांस की रहने वाली है. हेरोल्ड टेरेन्स गिने चुने उन लोगों में शामिल हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिकी एयर फोर्स की ओऱ से हिस्सा ले चुके हैं औऱ अभी तक जीवित है.हेरोल्ड टेरेन्स और जीन स्वेरलिन 2021 से एक दूसरे के साथ डेट कर रहे है. उन्होंने बताया की वेडिग वेन्यू भी बहुत खास जगह हमने सोचा है . जीन के साथ उसी समुद्री किनारे पर शादी करेंगे, जहां से अमेरिकी फौजियों ने युद्ध की शुरुआत की थी।और उन्होंने बताया की सारा वैवाहिक कार्यक्रम शहर के मेयर की मौजूदगी में होगा। हेरोल्ड को 6 जून को डी-डे लैंडिंग की 80वीं वर्षगांठ पर सम्मानित किया गया है। यह वो यादगार दिन था जब अमेरिका ने विश्व युद्ध का रुख बदल दिया था। इस युद्ध में हेरोल्ड उन कुछ सौभाग्यशाली लोगों में शामिल हैं, जो युद्ध के मैदान से जीवित लौटे थे। मिली जानकारी के अनुसार हेरोल्ड पहले से विवाहित हैं। उनके तीन बच्चे हैं और उनकी पहली पत्नी का नाम थेल्मा था, थेल्मा की मौत कुछ साल पहले की हो गई है । इसके बाद से हेरोल्ड अकेलापन महसूस कर रहे थे। वहीं, जीन स्वेरलिन भी विधवा हैं। दोनों की मुलाकात हेरोल्ड के एक दोस्त ने करायी थी।उसके बाद दोनों लगातार डेट कर रहे है अब जाकर उन दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here