झारखण्ड : दुमका लोकसभा चुनाव 1 जून को होना है. लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया है.वाहन चेकिंग के दौरान जामताड़ा मिहिजाम पुलिस ने द्वारा निर्मल महतो चौक के पास पश्चिम बंगाल से आ रही एक कार से 16 लाख नगद बरामद किया है. नगद पैसे को लेकर वाहन चालक किसी भी तरह का कोई पक्का सबूत कागजात दिखाने में असफल रहा. इस कारन कॅश बरामद रुपए को लेकर पुलिस जांच में जुटी है. इसकी सूचना इनकम टैक्स और संबंधित विभाग को भी दे दी गई है. इनकम टैक्स विभाग के द्वारा अब इसकी जांच की जाएगी कि पैसा कहां से लाया जा रहा था. फिलहाल चालक से पूछताछ हो रही है।बताया जा रहा है की पुलिस को सामने देखकर कार चालक हड़बड़ा गया और कार को गति बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने कार को रुकवा ही लिया। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो बैग में रुपये रखे हुए मिले। कार चालक और गाड़ी को साथ लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई। जांच के दौरान बैग में 500, 200, 100,50 के नोट मिले है।




