रांची : एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर 19 लाख की ठगी,जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

0
FRAUD

राजधानी रांची के हटिया विकास नगर लटमा निवासी ओम प्रकाश झा की पुत्री का एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर निशांत कुमार सिंह ने 19 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है.इस पर मुजफ्फरपुर के कांटी निवासी निशांत कुमार के खिलाफ ओम प्रकाश झा ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.ओम प्रकाश झा ने बताया है कि वर्ष 2022 के सितंबर महीने में आकाशवाणी पटना में सहकर्मी दीपक कुमार ने उनका परिचय निशांत सिंह से कराया था। निशांत ने बताया था कि वह रांची दूरदर्शन में कार्यरत कर्मी की बेटी का एडमिशन मेडिकल कॉलेज में करा रहा है। उसी बात पर ओम प्रकाश झा ने भी उससे अपनी बेटी का मेडिकल में एडमिशन कराने की बात की। एडमिशन के नाम पर आरोपी निशांत ने ओम प्रकाश झा से जीपीएफ से छह लाख तथा बैंक से 13 लाख, कुल 19 लाख रुपये विभिन्न खातों में डलवाये.काफी दिन हो जाने के बाद भी जब एडमिशन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली.तो ओम प्रकाश झा ने निशांत कुमार सिंह से बात की बात करने पर उसने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से आपकी पुत्री का एडमिशन नहीं हो पायेगा. उसके बाद आरोपी निशांत से रुपये लौटाने के लिए कहा गया, तो उसने तीन चेक दिये और खा की तीज महीने बाद उसको कॅश कर लीजियेगा .लेकिन तीन महीना बाद चेक बाउंस हो गया .फ़ोन करने पर आज कल कर के कुछ दिन बात किया उसके बाद नंबर ब्लॉक कर दिया. फिर ओम प्रकाश झा वकील के माध्यम से बात करने पर भी कोई उत्तर नहीं मिलने के बाद ओम प्रकाश झा ने आज जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here