राँची:राँची नगर निगम के द्वारा विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) को स्वच्छ बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। इसी कड़ी में आज, वीड हार्वेस्टिंग मशीन के माध्यम से बड़ा तालाब की सफ़ाई की गई। नगर निगम सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि नालियों में कूड़ा/प्लास्टिक/प्लास्टिक की बॉटल इत्यादि प्रवाहित ना करे एवं यदि अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो निगम के दूरभाष संख्या 1800 570 1235 पर संपर्क कर अपना शिकायत दर्ज करवाए।




