झारखण्ड : आज पटना में आयोजित ऊर्जा क्षेत्रीय सम्मेलन में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में पूर्वी भारत के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ झारखंड सरकार में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि बैठक में राज्यों में संचालित विद्युत परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन, वितरण नेटवर्क को मजबूत करने तथा सेवा प्रदायगी में दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, निर्बाध और समान रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी गहन चर्चा हुई।मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा है कि देश के ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन लाने के लिए यह सामूहिक प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।




