ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती ने लिया मुकेश छाबड़ा का नाम

0

Mukesh Chhabdaसुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि रिया ने एनसीबी को पूछताछ के दौरान कई स्टार्स के नाम बताए जो ड्रग्स लेते हैं। इस लिस्ट में दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम शामिल है। अब मुकेश ने अपने पर लगे आरोपों पर एक ऑनलाइन पोर्टल से बात करते हुए कहा, ‘वह किसी का भी एकदम से नाम ले रही हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उन्हें मदद मिलेगी, लेकिन यह ठीक नहीं है। मेरा ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है।’
मुकेश ने आगे कहा, ‘वह मुझसे बदला ले रही है क्योंकि मैंने उनका सपोर्ट नहीं किया। दरअसल, मैंने फैसला किया था कि इस मामले पर खामोश ही रहूंगा, लेकिन अब रिया ने मेरा नाम लेकर ठीक नहीं किया और मुझे बचाव में बोलना पड़ा।’रिया चक्रवर्ती ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में एक नया अपडेट दिया है। रिया का कहना है कि सुशांत को ड्रग्स से एक टॉप फिल्ममेकर ने रू-ब-रू कराया था। हालांकि, इस फिल्ममेकर का अभी तक नाम सामने नहीं आया है।
रिया चक्रवर्ती ने यह भी बताया है कि वह फिल्ममेकर सुशांत को कई ड्रग्स पार्टीज में लेकर गया जहां उसे कोकेन, मारूआना और एलएसडी से रू-ब-रू कराया। सीएनएन न्यूज 18 के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने कहा कि यह सब जानकारी सुशांत ने उन्हें रिलेशनशिप में रहने के दौरान दी थी। इसके अलावा एक्ट्रेस के साथ फिल्म इंडस्ट्री में किस तरह गलत बर्ताव किया जाता है, इसके बारे में भी बताया। ranjana pandey