झारखण्ड : जामताड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी द्वारा इसी सीट से भाजपा की उम्मीदवार सीता सोरेन को ”रिजेक्टेड माल” कहे जाने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रधान सचिव- गृह, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को नोटिस जारी किया है और 03 दिनों में जांच कर रिपोर्ट जमा करने को कहा है। बता दें की मामले पर सीता सोरेन ने इरफ़ान अंसारी से माफ़ी की मांग की थी.केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने मामले पर इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल सीता सोरेन जी का अपमान नहीं बल्कि झारखंड की बहनों और बेटियों का अपमान है।उन्होंने कहा सीता सोरेन झारखंड भाजपा की सम्मानित नेता हैं। वे स्वर्गीय दूर्गा सोरेन की पत्नी, शिबु सोरेन जी की बहु और हेमंत सोरेन की भाभी हैं.इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए अनुसूचित शब्दों का इस्तेमाल किया।




