रांची : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आज नई दिल्ली स्थित डॉ० अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर एक विचार-गोष्ठी संपन्न हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित इस विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने अपना विचार रखा। उन्होंने कहा भारत की सुरक्षा अभेद्य हो रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पूर्व की अपेक्षा ज्यादा मजबूत और सशक्त हुई है। नि:संदेह रक्षा क्षेत्र में भारत ने नया इतिहास रचा है। आदरणीय मोदी जी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ बिना कोई समझौता के देश को मजबूती प्रदान की है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वी०के० सिंह, ले० जनरल बी०के० चतुर्वेदी, पूर्व एयर चीफ मार्शल आर०के०एस० भदौरिया, ले० जनरल बीके खंडारे, ले० जनरल संजय कुलकर्णी, ले० जनरल बी०पी० सिंह, ले० जनरल सैयद अता हसनैन, ले० जनरल राज शुक्ला, डॉ० राजीव नयन, ले० जनरल अजय सिंह मौजूद रहे।




