शनिवार, 30 सितंबर को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें बताया गया कि 2000 रुपये के नोट जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।जिसका अर्थ है कि जनता के पास बैंकों में मुद्रा जमा करने के लिए एक और सप्ताह है।आरबीआई ने दोहराया कि 2,000 रुपये का नोट बदलने की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी वैध मुद्रा बना रहेगा।पिछली समय सीमा आज (30 सितंबर) थी।बता दें कि , आंकड़ों से पता चला है कि 19 मई को प्रचलन में 2,000 रुपये के 96 प्रतिशत बैंकनोट वापस आ गए हैं।8 अक्टूबर से बैंक 2,000 के नोट बदलने के लिए स्वीकार नहीं करेंगे, हालांकि लोग अभी भी 2,000 के नोट बदल सकेंगे। आरबीआई ने निर्दिष्ट विकल्प दिए हैं जिनका लाभ लोग 8 अक्टूबर, 2023 से 2000 रुपये के बैंक नोट जमा करने या बदलने के लिए उठा सकते हैं।



