भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से इजाफा, अमेरिका-ब्राजील में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी

0

coronaवैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित तीन देश अमेरिका, भारत और ब्राजील है। अमेरिका-ब्राजील में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कुछ कमी आई है, लेकिन भारत में कोरोना के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है। हर दिन के साथ यहां कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है।

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 38105 नए मामले, जबकि भारत में 96760 मामले और ब्राजील में 40431 नए केस दर्ज किए गए हैं, वहीं, बीते 24 घन्टे में अमेरिका में 1044 मौत दर्ज हुई, जबकि भारत में 1213 लोगों की मौत और ब्राजील में 922 मौत हुई है। हर दिन कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। ये आंकड़ा कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर से लिया गया है।
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 11 सितंबर सुबह तक बढ़कर 65 लाख 87 हजार पहुंच गई, इसमें से 1 लाख 96 हजार 282 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में 45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 76 हजार 304 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 42 लाख 39 हजार से ज्यादा हो गई, यहां एक लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्युदर सबसे ज्यादा ब्राजील में है।
अमेरिका में अबतक 38 लाख 77 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। 25 लाख 13 हजार एक्टिव केस हैं। यानी कि ये लोग अभी भी वायरस से संक्रमित हैं। भारत में रिकवरी रेट 80 फीसदी हैं, यानी कि कुल संक्रमितों में से 35 लाख से लोग ठीक हो चुके हैं। 9 लाख 43 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दुनिया के तीसरे सबसे प्रभावित देश ब्राजील में एक्टिव केस 6.12 लाख और रिकवर हुए लोगों की संख्या 34.97 लाख से अधिक है।
वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 2 करोड़ 83 लाख 15 हजार 289 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 13 हजार 227 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, तो वहीं 2 करोड़ 32 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। पूरी दुनिया में 70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल 70 लाख 74 हजार से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,