रांची हिंसा:सिविल कोर्ट द्वारा 8 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

0

रांची: साल 2022 में रांची में 10 जून 2022 (शुक्रवार) को जुम्मे की नमाज के बाद हिंसा मामले में रांची सिविल कोर्ट ने 8 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. इन 8 लोगों में मो. नकीब, माजिद आलम, मो. सद्दाम, जमाल्लुदीन, खालिद उमर, मो. बेलाल, मो. हरीफ के नाम शामिल हैं.गौरतलब है कि पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के ख़िलाफ़ राजधानी रांची में हुए प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से घायल 15 साल के मुदस्सिर आलम और 24 साल के साहिल की मौत हो गई थी.15 साल के मुदस्सिर आलम के सिर में गोली लगी थी. वो अपनी माँ -पिता की इकलौती संतान थे.इस दौरान 12 पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए. इनमें एक पुलिसकर्मी समेत कुछ लोगों को बुलेट इंजरी हुई थी.”मामले में सीआइडी द्वारा 11 नामजद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई, उनमें मोहम्मद अमजद, इरफान जुवेर आलम उर्फ इरफान अंसारी, मोहम्मद माज, अरमान हुसैन, सरफराज आलम, शहबाज, अफसर आलम व रमजान अली व तीन अन्य शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here