हजारीबाग के डेली मार्केट में शॉर्ट-सर्किट के कारण शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। इनमें कपड़ा, जूता, पूजा के सामान और दूसरी चीजों की दुकान शामिल हैं।दमकल की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।करीब 5 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। भीषण आग में लाखों का नुकसान हुआ है.



