रांची : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि

0
Shivraj Singh Chauhan

रांची: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सांसद संजय सेठ ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,”मैं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में प्रणाम करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आज से एक अद्भूत अभियान प्रारंभ हो रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता और जनता भी इस अभियान से जुड़ रही है-एक पेड़ मां के नाम…यह धरती आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहे और इसीलिए पर्यावरण बचाने में सबसे महत्वपूर्ण काम वृक्षारोपण है…पर्यावरण बचाने के लिए आज यह अभियान हमने शुरू किया है…”.इसके अलावा आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “झारखंड में आकर मैंने जमीनी दौरा किया है…प्रधानमंत्री मोदी का जो संकल्प है-विकसित भारत के लिए विकसित खेती…झारखंड में कृषि को लेकर अपार संभावनाएं हैं। यहां परंपरागत खेती के अलावा फूलों की खेती, फलों की खेती, सब्जी की खेती है…अनेकों प्रकार की संभावनाएं हैं…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here