रांची: 28 प्लास्टिक की बोरी में 594.55 कि0ग्रा0 डोडा के साथ दो गिरफ्तार

0

रांची : वरीय पुलिस अधीक्षक को प्राप्त आसूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर रॉची द्वारा राजा कुमार मित्रा, पुलिस उपाधीक्षक हटिया रांची के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने दिनांक 20.04.2023 को तुपुदाना ओ०पी० क्षेत्र के दसमाईल चौक से 492 ग्राम अफीम को जप्त किया गया है, जिस संदर्भ में धुर्वा ( तुपुदाना ) थाना दिनांक 20.04.2023 धारा-17 (बी)/18/22/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया एवं 24 घंटे के अंतराल में ही उक्त छापामारी दल ने दिनांक 21.04.2023 की रात्रि में रिंग रोड में अशोक लिलन पिकअप वाहन सं0- WB03D-7408 में लोड कुल 28 प्लास्टिक की बोरी में 594.55 कि0ग्रा0 डोडा को जप्त किया गया है, जिस संदर्भ में धुर्वा (तुपुदाना ) थाना में दिनांक 21.04. 2023 को धारा-18 / 22 एन०डी० पी०एस० एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here