रांची: रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस टीम ने इन्हें डोरंडा थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया.इनमें डोरंडा के मनोज कुमार, सेल सिटी के अभिषेक कुमार और राज नारायण गोस्वामी शामिल हैं।पुलिस ने उनके पास से 42 पुड़िया ब्राउन शुगर और चार हजार रुपये बरामद किये हैं. रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि डोरंडा इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है.जिसके बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की गयी और ब्राउन शुगर के तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.



