Ranchi: रेहड़ी-पटरी वालों के बीच लकड़ी और लोहे से बने 500 आधुनिक ठेलों का वितरण किया जाएगा. सांसद संजय सेठ ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से रांची लोकसभा क्षेत्र में फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए “नमो स्टॉल (ठेला)” वितरण योजना की शुरुआत की जा रही है। मेरी पहल पर इन परिश्रमी छोटे व्यवसायियों को यह स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वो अपने मोहल्ले में घूम-घूम कर अपने व्यवसाय को गति दे सकें।स्वच्छ रांची – समृद्ध रांची की दिशा में यह पहल बहुत ही सहयोगी सिद्ध होगी। संजय सेठ ने कहा है कि कल से इस जनहितकारी पहल का शुभारंभ होने जा रहा है।रेहड़ी-पटरी वाले केवल हमारे शहर ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। इन्हें सशक्त करना, देश की आर्थिक मजबूती को सुनिश्चित करना है।


