गोलगप्पे खाने से भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे लोग,एक बच्चे की मौ*त, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

0
kalpana soren

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में शनिवार की शाम एक गोलगप्पे और चाट बेचने वाला पहुंचा था. गांव के बच्चों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में इन गोलगप्पे और चाट का सेवन किया. इसके कुछ ही घंटों बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और देर रात से उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायतें सामने आने लगीं. रविवार तक स्थिति और गंभीर हो गई तथा गांव में एक के बाद एक लोग बीमार पड़ने लगे.रविवार देर शाम इलाज के दौरान छह वर्षीय रंजन कुमार की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया. गोलगप्पा और चाट खाने से 22 से अधिक बीमार लोगों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है. मरीजों में 5 साल के बच्चों से लेकर 45 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं.घटना के बाद गोलगप्पा विक्रेता मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व फूड ऑडिट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने एक्स पर लिखा ”गिरीडीह में हुई खाद्य विषाक्तता की घटना बेहद दुखद है। एक मासूम की मृत्यु की खबर मन को व्यथित करती है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना, हम इस दुःख की घड़ी में आपके साथ हैं।जिला प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, भोजन की समुचित जांच (फूड ऑडिट) सुनिश्चित करने और अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए गए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here