झारखण्ड की राजधानी रांची में नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है.जिसके निशाने पर अब स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स भी आ गए हैं.रांची में पान दुकान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए नशे की अवैध बिक्री जमकर हो रही है.मामले में पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया है.पुलिस की छापेमारी में एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल, कट्टा, 15 गोली, 20 ग्राम के 180 पुड़िया ब्राउन शुगर मिले हैं.इस पूरी छापेमारी में पुलिस ने 20 ग्राम ब्राउन शुगर जिसका मूल्य करीब 5 लाख रुपये है, के साथ 1 लाख 89 हजार रुपये बरामद किये.शनिवार की रात पुलिस ने हिंदपीढ़ी से नौ पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ शमशाद को पकड़ा था. शमशाद ने पुलिस को बताया कि, शहर में कई लोग हैं, जो स्कूल-कॉलेज के पास ब्राउन शुगर बेचते हैं.
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी शुरू की. छापेमारी में पुलिस ने पुंदाग के इलाही नगर के 3 युवक (शिवा लोहरा, मंसूर अंसारी, अभिषेक सिंह) व 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है.सिटी एसपी अंशुमान का कहना है कि, शमशाद की निशानदेही पर ही पुंदाग के इलाही नगर में छापा मारा गया. यहां तबरेज अंसारी के घर से हथियार, गोली, ब्राउन शुगर और नकदी बरामद हुए। तबरेज और उसके दो दोस्त परवेज अंसारी, मंसूर अंसारी हथियार और ब्राउन शुगर की तस्करी करते हैं। मंसूर गिरफ्तार हो चुका है, जबकि तबरेज और परवेज फरार हैं.पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी है. बता दें कि आरोपियों पर हिंदपीढ़ी, पुंदाग ओपी और अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया गया है.



