रांची: होटल रॉयल रेजिडेंसी में छापेमारी में पुलिस ने 10 सेक्स वर्कर सहित 12 को पकड़ा

0
Sex Racket

राजधानी रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बड़े पैमाने पर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा था. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में रविवार को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में छापेमारी में 10 सेक्स वर्कर सहित 12 को पकड़ा गया है. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है जब जब सूचना मिलती है छापेमारी की जा रही है.वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने के बाद ग्राहकों को होटल में ही बुला कर उनके कमरे में लड़कियों को भेजा जाता था. लड़कियों को रखने के लिए विशेष कमरा भी होटल में बनवाया गया था. पुलिस को देखते ही होटल के कोने-कोने से लड़कियां निकल कर भागने लगीं , पुलिस ने सब को पकड़ लिया.इनमें ज्यादातर लड़कियां पश्चिम बंगाल से हैं.लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here