राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय में कुछ दिनों पहले रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा कार्यालय का ताला तोड़कर पुस्तकों की चोरी कर लिया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सोनाहातु थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।छापामारी कर पुलिस ने आज सुबह करीब 04:10 बजे रंजीत महतो को मोटर साइकिल से सब्जी बेचने वाले के भेस-भूसा चुराए गए किताबों को बेचने हेतु ले जाते समय अड़िया नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी है।



