रांची नगर निगम ( Ranchi nagar nigam ) चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने आरक्षण रोस्टर राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक नया रोस्टर एक-दो दिनों में रोस्टर जारी कर दिया जाएगा जिनके अनुसार रांची नगर निगम ( Ranchi nagar nigam ) क्षेत्र के 53 वार्डों में पांच वार्ड अनुसूचित जनजाति व एक वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं एवं 20 वार्ड में सामान्य जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है यानि कि कुल 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।ओबीसी आरक्षण हटने से 53 में 40 वार्ड सामान्य के लिए, 11 एसटी और 2 सीट एससी के लिए, इनमें 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है.सीट पर अनुसूचित जाति-जनजाति की महिला-पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकते हैं। नए आरक्षण रोस्टर के अनुसार करीब 11 वार्डों 1,2,10,14,20,26,31,34,37,44 और 52 के समीकरण को बदल दिया जाएगा। इन सीटों पर पुरुष पार्षद हैं जिसे अब इसे महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है।अब 11 वार्डों में पुरुष पार्षदों कि जगह महिलाऐं चुनाव लड़ेंगी।
कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित




