रांची : रातू रोड में बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का सांसद संजय सेठ ने किया निरीक्षण

0
MP Sanjay Seth

रांची : रातू रोड में बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण आज सांसद संजय सेठ ने स्थानीय विधायक CP सिंह के साथ किया। इस दौरान NHAI के अधिकारियों से इसकी गति प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कॉरिडोर का काम लगातार प्रगति पर है। बहुत जल्द शेष कार्यों को भी पूर्ण किया जा रहा है। राँची सांसद संजय सेठ ने कहा यह एलिवेटेड कॉरिडोर रांची के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड और आसपास के आधा दर्जन राज्यों का आवागमन सुगम हो सकेगा। स्थानीय लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। यह एलिवेटेड कॉरिडोर आनेवाले दिनों में हमारी लाइफ लाइन बनने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here