रांची मेयर पद: पार्टी एक उम्मीदवार के रूप में 6 दाखिल किया नामांकन, झामुमो का समर्थन बाकी

0
Ranchi Mayor

रांची : कैटरीना तिर्की, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, वीरू तिर्की, सुजीत विजय आनंद लकड़ा और अजीत लकड़ा ने रांची मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है.ये सभी झामुमो उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किए हैं.झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि पार्टी किसी तरह की हड़बड़ी में नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी आज या कल अपने समर्थित उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देगी।रांची मेयर चुनाव को लेकर झामुमो के रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है, इसलिए पार्टी की ओर से किसी भी इच्छुक व्यक्ति को नामांकन दाखिल करने से नहीं रोका गया।मुख्यमंत्री व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन जिस नाम को पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित करेंगे, अन्य सभी उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले लेंगे।झामुमो की ओर से मेयर पद के लिए सिर्फ एक समर्थित उम्मीदवार होगा, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here