Ranchi: आज दिनांक 05 मार्च 2024 को राँची लोकसभा स्तरीय तैयारी बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित लोकसभा के संबंधित संयोजकगन व समन्वयकगण और वरीय नेतागण ने शिरकत की।इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, मंत्री बादल पत्रलेख, खिजरी विधायक राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, अनादि ब्रह्न, प्रदीप तुलस्यान, राँची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, राँची ग्रामीण अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, अमुल्यो नीरज खलको, राँची महानगर- ग्रामीण, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम के प्रभारीगण एवं इन जिलों के वरीय नेतागण विशेष रूप से मौजूद रहे।बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस जुट गयी है. इसको लेकर 05-09 मार्च तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और AICC के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर का 5 दिवसीय झारखंड दौरा हो रहा है. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जाकर वहां की समन्वय समिति, जिला अध्यक्ष, जिला सचिवों, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.



