रांची : आज रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने राष्ट्रपति भारत, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कल दिनांक 15 फरवरी 2025 को बीआईटी मेसरा के जी.पी. बिरला ऑडिटोरियम में Platinum Jubilee Year Celebration (2024-2025) कार्यक्रम को लेकर, कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जिला क़े वरीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक करते हुए उन्हें कार्यक्रम को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिया.साथ ही कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए रांची डीसी ने तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कार्यक्रम क़े दौरान सुरक्षा क़े पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभी मानकों का सुनिश्चित रूप से पालन करने क़े निर्देश दिए गए।




