रांची :राष्ट्रपति मुर्मू आज शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे राजभवन चली गई. वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी. इससे पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवाऱ, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जब राष्ट्रपति राज भवन में पहुंची तो राज्यपाल ने उनका हार्दिक स्वागत किया. 15 फरवरी को राष्ट्रपति बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.शनिवार को राष्ट्रपति बीआइटी के ऑडिटोरियम में आयोजित रिसर्च एग्जिबिशन कम डिस्प्ले का उद्घाटन भी करेंगी. दोपहर लगभग 12:45 बजे राष्ट्रपति का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेगा.




