रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren से झारखण्ड की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित सुश्री अनुष्का कुमारी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने अनुष्का को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए सम्मानित किया. मुख्यमंत्री Hemant Soren ने फुटबॉलर अनुष्का के ओरमांझी स्थित रुक्का गाँव में खेल मैदान विकसित करने तथा परिजनों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का निर्देश रांची जिला प्रशासन को दिया है.
अनुष्का मुंडा रांची की रहने वाले अंडर 17 इंडिया फुटबॉल टीम की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। अनुष्का को 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अनुष्का बताती हैं इनके पिता का पैर फ़्रैक्चर हुआ है। ऑपरेशन की ज़रूरत है। अनुष्का ने बताया, मां दिहाड़ी मज़दूर हैं, उन्हीं की कमाई से परिवार चलता है। घर भी खपड़ैल का है। अनुष्का ने सरकार से मदद की अपील की थी।




