रांची: OLX इत्यादि विज्ञापन वेबसाईटों से बेचने-खरीदने हेतु डाली गयी गाड़ियों की प्राप्त जानकारी से कर रहे थे फ्रॉड, तीन गिरफ्तार

0

रांची : दिनांक 06.05.23 को वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिली कि कई लोग फर्जी नम्बर प्लेट एवं गाड़ी का फर्जी कागजात बनाकर वाहन का उपयोग कर रहे हैं। जिसके पश्चात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चोरी का गाड़ी, फर्जी आर०सी० फर्जी नम्बर प्लेट एवं अन्य कई फर्जी कागजात बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि ये लोग OLX इत्यादि विज्ञापन वेबसाईटों से आम आदमी द्वारा बेचने खरीदने हेतु डाली गयी गाड़ियों की जानकारी प्राप्त कर उसी गाड़ी का फर्जी कागजात बनाकर एवं नम्बर प्लेट लगाकर चोरी का वाहन चलाते थे ताकि किसी को शक न हो। काण्ड में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हीरो सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल जिस पर फजी रजिस्ट्रेशन न0-JH 03W-4691, एक फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड (रजिस्ट्रेशन न0-JH 03W-4591),बिना चीप लगा ब्लैक पी०वी०सी० कार्ड-18 पीस ,चीप लगा ब्लैक पी०वी०सी० कार्ड- 10 पीस,इलेक्शन कमीशन ऑफ इन्डिया का ब्लैक पी०वी०सी० कार्ड – 02 पीस 4. आधार कार्ड का बैंक पी०पी०सी० कार्ड- 02 पीस,दो अलग-अलग वाहन का आर०सी० कार्ड,वाहन संo WB SOP 6357 का नम्बर प्लेट (उक्त गाडी दासपुर, पश्चिम मोदिनीपुर, पश्चिम बंगाल से चोरी की गयी है, ड्राईविंग लाईसेंस का ब्लैक पी०वी०सी० कार्ड – 01 पीस, वाहन सं0 JH 01AQ-4241 का नम्बर प्लेट, दो मोबाईल बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here