झारखंड: आज रांची के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ सहदेव जिला विद्यालय के तीन कक्षाओं में आग लग गई।भीषण आग की लपटों ने स्कूल के तकरीबन सभी कमरों को अपनी चपेट में ले लिया जब बच्चे क्लासरूम में ही मौजूद थे. शिक्षकों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए लगाई गई हैं. स्कूल में आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है.जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश केरकेट्टा ने बताया, “दमकल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। अभी 3 कमरों में आग लगी है और चौथे कमरे में लगनी शुरू हो गई है। सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.यहां कोई भी बच्चा नहीं है और किसी भी तरह की जनहानि की शिकायत नहीं आई है।”



