सोमवार देर रात की है रांची तमाड़ थाना के पस्स ग्रामीण बाजार में आग लगने से छह दुकानें जल कर खाख हो गई. शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक आग लग गई.फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची तब आग को काबू में लाया गया.यह आग रात में लगभग 10 बज्जे के आस-पास लगी थी.उस समय सभी दुकान पर ही थी .यह आग अंकित मेडिकल स्टोर, गोपी किराना दुकान, विजय बीज भंडार, विष्णु साहू का जेनरल स्टोर, सुरेश गुप्ता का किराना दुकान जलकर राख हो गया है. आग इतना भनायक था की लाखों का नुकसान हुआ है. सभी दुकानों में रखे हर तरह के समान जल कर राख हो गए.वहीं दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रही है.



