रांची: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा एटीएस थाना काण्ड संख्या 07/2023 के प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा-16/17/20 यूएपी एक्ट के अंतर्गत अभियोजन स्वीकृति का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा प्रधान सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची को पत्र लिखा गया है, जिसमें पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधी दस्ता, झारखण्ड रांची से प्राप्त प्रस्ताव की मूल प्रति संलग्न कर भेजते हुए अभियोजन स्वीकृति आदेश निर्गत करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
एटीएस थाना काण्ड संख्या 07/2023 दिनांक 18.07.2023 में 12 प्राथमिकी अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति आदेश निर्गत करने का अनुरोध उपायुक्त द्वारा किया गया है। नाम निम्न हैं:-
- अमन साहु उर्फ अमन साव उर्फ अमन कुमार, पे०-निरंजन साहु उर्फ निरंजन प्रसाद, सा० ठाकुरगाँव मतवे, थाना-बुढमू, जिला-राँची।
- हरि तिवारी उर्फ धीरेन्द्र तिवारी उर्फ हरिश उर्फ धर्मेन्द्र, पे०-विजय तिवारी उर्फ पुत्कल तिवारी उर्फ फुटटु तिवारी, सा०-बारालोटा, थाना-शहर मेदिनीनगर, जिला- पलामू।
- योगेश्वर कुमार महतो उर्फ जोगेश्वर उर्फ योगेश्वर महतो, पे०-बिगन महतो, सा०-बहेरवातरी सलगा, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग।
- आकाश साव, पिता-निरंजन साव, सा०-मतवे, थाना-बुढ़मू, जिला-राँची।
- वारिस अंसारी उर्फ मुसा, पे०-युनूस अंसारी, सा०-सांकुल, थाना-पतरातु, जिला- रामगढ़।
- चंदन कुमार साव उर्फ चंदन साव, पिता-लोकनाथ साव उर्फ लोको साव, ग्राम- सांकुल, थाना-पतरातू, जिला-रामगढ़।
- राजा अंसारी, पे० खलील अंसारी, सा०-जयनगर, थाना-पतरातू, जिला-रामगढ़।
- दिगंबर प्रजापति, पे०-कमल प्रजापति, सा०-जयनगर, थाना-पतरातू, जिला-रामगढ़।
- सिद्धार्थ कुमार उर्फ बॉबी साव, पे०-कौलेश्वर साव, सा०-टेरपा आजाद नगर टोला, थाना-पतरातू, जिला-रामगढ़।
- राजन साव, पे०-कौलेश्वर साव, सा०-टेरपा आजाद नगर टोला, थाना-पतरातू, जिला-रामगढ़।
- रवि मुण्डा, पे०-स्व० प्रसाद मुण्डा, सा०-टेरपा टोकीसूद, थाना-पतरातू, जिला- रामगढ़।
- मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा, पे०-मंगल राम, सा०-नयी मण्डी घडसाना, जिला-श्रीगंगानगर, राज्य-राजस्थान।



