रांची: DC ने किया SIR कार्य का निरीक्षण,30 जून से 29 जुलाई तक गणना चरण

0
ranchi dc

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज राजकीय मध्य विद्यालय, पिस्का नगड़ी में चल रहे Special Intensive Revision (SIR) कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने Booth Level Officers (BLO) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं शत-प्रतिशत सटीकता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के अंतर्गत 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक रांची जिला के सभी मतदान केंद्र क्षेत्रों में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा घर-घर जाकर Enumeration Form उपलब्ध कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अभियान के प्रभावी संचालन एवं प्रपत्रों के शत-प्रतिशत वितरण और संग्रहण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर BLO, BLO सुपरवाइजर एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLA-2 की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आज राजकीय मध्य विद्यालय पिस्का नगड़ी में DC ने SIR कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान BLO, BLO सुपरवाइजर एवं BLA-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुँचना और मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Enumeration Form के वितरण एवं संग्रहण को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:

सभी BLO निर्धारित अवधि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक अपने-अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार को Enumeration Form उपलब्ध कराएंगे।

प्रत्येक मतदाता को अभियान का उद्देश्य स्पष्ट रूप से बताते हुए फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे।

मतदाताओं से अनुरोध किया जाएगा कि वे भरा हुआ Enumeration Form समय पर BLO को उपलब्ध कराएं।

किसी भी पात्र मतदाता का घर छूटे नहीं, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा सभी परिवारों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा।

BLO प्रत्येक घर के भ्रमण का विधिवत रिकॉर्ड संधारित करेंगे तथा प्राप्त प्रपत्रों का समयबद्ध संग्रहण करेंगे।

BLO सुपरवाइजर नियमित रूप से अभियान की निगरानी करेंगे तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

BLA-2 को भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने एवं मतदाताओं को जागरूक करने का अनुरोध किया गया।

सभी मतदाताओं से अपील की कि वे BLO के घर आने पर आवश्यक सहयोग करें।

SIR-2026 की आगामी महत्वपूर्ण तिथियां :

30 जून – 29 जुलाई 2026: घर-घर जाकर Enumeration Form का वितरण एवं संग्रहण

29 जुलाई 2026 तक: मतदान केंद्रों का Rationalization

05 अगस्त 2026: प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन

05 अगस्त – 04 सितंबर 2026: दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की अवधि

05 अगस्त – 03 अक्टूबर 2026: दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन

07 अक्टूबर 2026: अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) का प्रकाशन

रांची जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित Enumeration Form जमा करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here