रांची: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदाधिकारियों को डीसी ने किया सम्मानित

0
ranchi dc

रांची:आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विकास भवन, रांची परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में रांची डीसी मंजूनाथ भाजंत्री शामिल हुए।इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चन्दन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक रांची, श्री अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्त्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह एवं अन्य ज़िलास्तरीय पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा नवीन पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन), कांके रोड, राँची में आयोजित भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, श्री चन्दन कुमार सिन्हा के साथ उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here